{"_id":"5e1cc0528ebc3e87cc2f244f","slug":"raid-of-electric-department-in-sambhal-sambhal-news-mbd336238965","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीमों छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीमों छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिन इलाकों में अधिक बिजली चोरी होती है, उन इलाकों में बिजली विभाग की टीमें सोमवार को सुबह छह बजे छापेमारी करने पहुंच गईं। संभल के रायसत्ती और डेरासराय में चोरी के सर्वाधिक मामले सामने आए। असमोली और सिरसी में भी चोरी पकड़ी गई है। तीन घँटे तक चली कार्रवाई में 157 स्थानों पर बिजली चोरी सामने आई। बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक के आदेश पर संभल जिले के संभल खँड की ओर से रायसत्ती और डेरासराय मोहल्ला में बिजली विभाग की टीम पहुंची।
डेरासराय में बिजली चोरी की वजह से ओवरलोडिंग है और 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं जबकि रायसत्ती में लाइन लॉस 70 प्रतिशत तक है। दोनों स्थानों पर इसी लिए छापेमारी की गई है। इसके साथ ही सिरसी और असमोली में भी चेकिंग हुई है। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि 157 स्थानों में चोरी पकड़ी गई है। इसमें अधिकतर घरेलू कनेक्शन हैं और कटिया डालकर लोग बिजली चोरी कर रहे थे। सभी मामलों में विद्युत विभाग के अभियंताओं ने संबंधित थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब बिजली विभाग शमन शुल्क तय करेगा। अगर कोई व्यक्ति शमन शुल्क नहीं जमा करता है तो उसका केस अदालत में चलेगा।