फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   raid in warehouse in sambhal

कबाड़ी गोदामों से मिले चोरी के ट्रैक्टर पुर्जों का खुलासा, दो पकड़े, चार की तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
raid in warehouse in sambhal
संभल में रायसत्ती कबाड़ गोदामों से बरामद ट्रैक्टर पुर्जे देखते एएसपी आलोक कुमार जायसवाल। - फोटो : SAMBHAL
संभल। पुलिस ने रायसत्ती खेड़ा स्थित कबाड़ गोदाम से ट्रैक्टर के पुर्जे काफी मात्रा में बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने शनिवार की रात कई स्थानों पर छापे मारे। कई महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। साथ ही दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी के ट्रैक्टर के पुर्जे कर बेचना स्वीकार किया है। अभी चार आरोपी भागे हुए हैं। पकड़े गए पुर्जे करीब 50 ट्रैक्टर के बताए जा रहे हैं। इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मालूम हो शनिवार को नखासा पुलिस ने रायसत्ती खेड़ा स्थित कबाड़ गोदामों पर छापा मारा। जिसमें थाना क्षेत्र के हौज भदे सराय निवासी अहसान के कबाड़ गोदाम से भारी मात्रा में ट्रैक्टर के पुर्जे बरामद हुए। साथ ही पुलिस ने मोहल्ला हातिम सराय निवासी मोहम्मद अनस और दीपासराय निवासी कामिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि वह लोग चोरी के ट्रैक्टर खरीद कर उसके पुर्जे कर लेते हैं। पुर्जे बाद में ग्राहकों को बेच दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गिरोह में मोहल्ला भदे सराय निवासी जुबैर, मोहल्ला शाहबाजपुरा निवासी नाजिम, मोहल्ला रायसत्ती निवासी शहरयार व कबाड़ गोदाम स्वामी अहसान शामिल हैं। यह चारों आरोपी भागे हुए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। बरामद पुर्जे करीब 50 ट्रैक्टरों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी जांच पड़ताल जारी है।
चार दिन में पुलिस को मिली दूसरी कामयाबी
नखासा पुलिस ने चार दिन में ट्रैक्टर चोरी और पुर्जे बेचने का बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले बुधवार को कई गोदामों में छापेमारी कर दस ट्रैक्टर और पुर्जे बरामद किए थे। जिसमें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
पकड़े गए आरोपियों ने ही पुलिस को बताया था कि चोरी के ट्रैक्टर कम दाम में खरीद लेते हैं और उसके पुर्ज बनाकर बेच देते हैं। पुलिस को उस बरामदगी के समय ही कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ आ गए थे। जिसके आधार पर शनिवार को भी कार्रवाई की गई।

दशकों से संचालित हो रहे इस कबाड़ बाजार में दूर दराज से लोग अपने ट्रैक्टर के पुर्जे लेने आते हैं। उनकी मांग को यह कबाड़ गोदाम संचालक चोरी के ट्रैैक्टरों से निकाले गए पुर्जेें से पूरा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed