फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rage fight in Bhaiyapur, firing on both sides, one injured due to bullet

भैयापुर में रंजिशन मारपीट, दोनों पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rage fight in Bhaiyapur, firing on both sides, one injured due to bullet
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव भैयापुर में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान तमंचों से फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान पीड़ित व्यक्ति जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव भैयापुर निवासी रघुराज गुुरुवार रात करीब आठ अपने घर जा रहा था। रघुराज के अनुसार, रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली रघुराज की दांयी जांघ में लग गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल रघुराज को लेकर थाने पहुंचे और तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके बाद रघुराज को सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, जयकिशन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार पाठक ने बताया कि भैयापुर निवासी रघुराज ने गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक फायर हुआ है, अन्य फायर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों ओर से दस फायर हुए। दोनों पक्षों में शराब की बिक्री को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं और थाने में शिकायत हो चुकी है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed