फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Quack doctor raped female patient, also took objectionable photos, case registered

Sambhal: झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भी खींचे, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 10:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 26 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Quack doctor raped female patient, also took objectionable photos, case registered
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तीन दिन तक महिला को बंधक बनाए रखा। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो कार्रवाई के लिए वह थाने पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह दवा लेने के लिए गांव के झोलाछाप जुनैद के पास गई थी। इस दौरान आरोपी ने नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला आरोप है कि तीन दिन तक बेहोशी की हालत में रखा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed