फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD will fill potholes on roads, estimate of Rs 3 crore is ready

Sambhal News: पीडब्ल्यूडी भरवाएगा सड़कों के गड्ढे, 3 करोड़ का एस्टीमेट तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
PWD will fill potholes on roads, estimate of Rs 3 crore is ready
संभल। पीडब्ल्यूडी जिले की विभिन्न सड़कों में हुए गड्ढे भरवाने का काम कराएगा। इस कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट की स्वीकृति के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि बारिश के बाद ही काम कराए जाएंगे ताकि सड़क की मजबूती बनी रहे। वहीं सड़कों के गड्ढे भरे जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संभल में मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास सड़क के बीचोबीच गड्ढा बना हुआ। मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहन जब बाईपास के लिए मुड़ते हैं तो हादसे का अंदेशा रहता है। पूर्व में बाइक सवार एक होमगार्ड भी गड्ढे की वजह से गिरकर चोटिल हो चुका है। बाईपास की शुरुआत में भी गड्ढा बना हुआ है। वहीं चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में काफी समय से गड्ढे बने हुए हैं। यहां बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। उसी से होकर वाहन सवार लोगों गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

जब जलभराव नहीं होता है तो सड़क में गहरे गड्ढे दिखाई पड़ते हैं। मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में रेलवे क्राॅसिंग पर भी गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। आदमपुर मार्ग पर भी गड्ढे बने हुए हैं। कुछ ऐसी ही हालत हसनपुर मार्ग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कई मार्गों पर गड्ढे बने हुए हैं। जिनसे होकर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में हादसे का अंदेशा रहता है। रात के वक्त तो तमाम वाहन सवारों को गहरे गड्ढे नजर नहीं आते और हादसे होने से बाल-बाल बचते हैं। सड़कों में गड्ढों की वजह से कई हादसे हो भी चुके हैं। सड़कों के गड्ढे भरे जाने को लेकर अब पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट तैयार किया है।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने कहा कि जिले की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एस्टीमेट तैयार करके पत्रावली शासन में भेजी गई है। जिसमें तीन करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। बजट आवंटित होने पर बरसात के मौसम के बाद गड्ढे भरे जाने का काम शुरू कराया जाएगा क्योंकि बरसात के दिनों में तारकोल रुक नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed