फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD will construct seven bridges in the district with Rs 19 crore, proposal sent to the government.

Sambhal News: पीडब्ल्यूडी 19 करोड़ से जिले में सात पुलों का कराएगा निर्माण, शासन को भेजा प्रस्ताव

Fri, 19 Sep 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 19 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
PWD will construct seven bridges in the district with Rs 19 crore, proposal sent to the government.
संभल। पीडब्ल्यूडी ने जिले में सात पुलों का निर्माण कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव शासन काे भेजा है। पुलों के निर्माण के लिए शासन से 19.70 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृति होने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने संभल जिले में उन स्थानों पर पुल निर्माण की कार्य योजना बनाई है, जहां आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। चंदौसी और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्रों में सात पुल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके अनुसार चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में जेराई हयातनगर से सैजनी संपर्क मार्ग के किलोमीटर दो में क्षतिग्रस्त हयूम पाइप कल्वर्ट के स्थान पर लघु पुल निर्माण किया जाना है। इस पुल की लंबाई 27 मीटर होगी और 1 करोड़ 81 लाख 78 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगला खाकम से खेतापुर मार्ग पर किलोमीटर दो पर 44.50 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। इस पुल के निर्माण में 4 करोड़ 53 लाख 34 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। टांडा घोसीपुरा से धनेटा सोतीपुरा मार्ग के किलोमीटर दो पर पुल बनाया जाएगा। 44.50 मीटर लंबे पुल के निर्माण में 3 करोड़ 46 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में रजपुरा टिकटा बहजोई मार्ग के किलोमीटर 15 पर क्षतिग्रस्त एवं संक्रिय हयूम पाइप पुल के स्थान पर स्पॉन की बाक्स कल्वर्ट (आरसीसी का लघु पुल) का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 44.50 मीटर होगी और 4 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे। धनारी भिरावटी मार्ग के किलोमीटर पांच पर 44.50 मीटर लंबा पुल बनेगा।
इसमें 4 करोड़ 58 लाख रुपये का व्यय होगा। धनारी भिरावटी मार्ग के किलोमीटर नौ पर 27 मीटर लंबा पुल बनेगा और करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च होंगे। भोजराजपुर से कृतिया मार्ग के किलोमीटर 2 पर रपटा पुल 15 मीटर लंबा बनेगा। जिस पर 80 लाख रुपये व्यय होंगे।

100 से ज्यादा गांवों के लोगों को मिलेगी सहूलियत
इन पुल के निर्माण से 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। बरसात के दिनाें में दिक्कत ज्यादा रहती है। इसके अलावा आम दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब यह पुल बन जाएंगे तो लोगों को वाहनों से भी आवाजाही में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक्सईएन का कहना है कि मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। समस्या को देखते हुए ही प्रस्ताव तैयार किया है।

-जिले में सात स्थानों पर पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और बजट आवंटित होने पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed