फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD team took samples to assess the quality of the road

Sambhal News: सड़क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने लिया नमूना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
PWD team took samples to assess the quality of the road
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

नगर में निर्माणाधीन सड़कों की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी टीम की पहुंची। उन्होंने सड़क में लगी इंटर लॉकिंग ईंट और हॉटमिक्स सड़क की बिटविन का नमूना लिया। दो अन्य सड़कों का अभी निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। टीम सैंपल को जांच के लिए भेजेगी।
चंदौसी में तीन सड़कें हॉटमिक्स व एक इंटरलॉकिंग ईंट की सड़क का निर्माण हो रहा है। मेले के निरीक्षण के दौरान चंदौसी पहुंचे डीएम ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सड़कों की जांच करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश व अन्य स्टाफ के साथ चंदौसी पहुंचे। उन्होंने संभलगेट पर 36 लाख की लागत से बनाई जा रही हॉटमिक्स रोड का नमूना लिया। इसमें बिटविन यानी बजरी, कोलतार किस अनुपात में मिलाया गया है, साथ ही कोलतार के स्थान पर अन्य कोई चीज को तो नहीं है। सैंपल की जांच में इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद वह ब्रह्मबाजार से सीतारोड पर बिछाई गई इंटर लॉकिंग की जांच की और वहां से इंटरलॉकिंग ईंट का नमूना जांच के लिए लिया। इसके बाद टीम आवास विकास संस्कार बैली के निकट व एक अन्य सड़क की जांच के लिए पहुंचे, लेकिन अभी तक उनका निर्माण कार्य शुरू होने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश पर सड़कों की जांच के लिए गए थे। इंटरलॉकिंग व एक हॉटमिक्स रोड के निर्माण का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दो अन्य सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। -सुशील प्रकाश,
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed