फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Putting tricolor flag at home, it is human's will not to put it: Burke

घर पर तिरंगा झंडा लगाना, न लगाना इंसान की मर्जी : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Putting tricolor flag at home, it is human's will not to put it: Burke
Putting tricolor flag at home, it is human's will not to put it: Burke - फोटो : SAMBHAL
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने हर घर तिरंगा लगाने को इंसान की अपनी मर्जी बताते हुए कहा कि इसको अनिवार्य करना गलत है। तिरंगा लगाने से ही देशभक्ति नहीं दिखती है। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में आलोचना शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर भी कटाक्ष किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद डॉ. बर्क ने दिल्ली में सदन के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उनसे तिरंगा फहराने को लेकर सवाल किया गया। साथ ही पूछा गया था कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आपका नजरिया क्या है। इस सवाल के जवाब में सांसद बर्क ने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने से देशभक्ति नहीं दिखती। हर घर पर तिरंगा लगाना अनिवार्य करना गलत है। इंसान की अपनी मर्जी है कि वह मुल्क का झंडा लगाना चाहता है या नहीं। सांसद ने आगे कहा कि देश की आजादी में उलमा और मौलाना की शहादत शामिल है। इतिहास इसकी गवाही देता है। इसलिए मुसलमानों को देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है। देश के लिए कुर्बानी का जज्बा दिल में होना चाहिए।
विज्ञापन

आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के लोग आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं रहे और उन्होंने देश आजाद होने के दशकों बाद तक देश का झंडा नहीं फहराया। अब वह कुछ वर्षों से देशभक्ति दिखा रहे हैं। वहीं जब इस बारे में सांसद के पोते व कुदंरकी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क से राय जाननी चाही तो वह भी अपने दादा की बात पर सहमति जताते नजर आए। उन्होंने भी भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा और कहा कि तिरंगा लगाने से ही देशभक्ति नहीं दिखती है। दिल में देश के लिए कुर्बानी देने का जज्बा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed