{"_id":"5f0765ce8ebc3e63ce248f96","slug":"punishment-for-not-bearing-mask-in-sambhal-chandausi-news-mbd355289670","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के घूमने वाले पर लगेगा सौ रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के घूमने वाले पर लगेगा सौ रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली के सभागार में अधिकारियों एवं व्यापारियों की कोरोना बचाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन की गाइड लाइन पर अमल करने और बिना मास्क के घूमने पर जुर्माना वसूलने की बात कही गई।
बैठक में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अगर पैट्रोल पंप पर बिना मास्क के पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल दिया गया, तो पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया जाएगा। इसलिए बिना मास्क वाले वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर पंप से पैट्रोल एवं डीजल नहीं दिया जाएगा। बिना मास्क लगाए नगर में घूमते मिलने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले मास्क अवश्य लगा लें। व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता ने बताया कि व्यापारी मंडल के तत्वावधान में शहर में तीन दिन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जो व्यक्ति बाजारों में बिना मास्क के घूमता पाया गया तो उसे निशुल्क मास्क देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया जाएगा। जो बाद में प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में इस समय जगह-जगह ठेले व खोमचे वाले बिना मास्क लगाकर सामान बेच रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह से सामान बेचने पर पाबंदी लगनी चाहिए। मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर से कोरोना बचाव का प्रचार कराया जाएगा। जिससे संक्रमण को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। बैठक में नगर पालिका ईओ राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह, चिकित्साधिकारी डा. संतोष पटेल, प्रेम ग्रोवर, राजेश पाठक, ज्योति गोयल, विनय सर्राफ, हरि गोपाल, टेक चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।