फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pump malfunctioned for four days, taps of four thousand houses dried up

चार दिनों से पंप खराब, चार हजार घरों के नलों की टोंटियां सूखीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी में ओवरहेड टैंक का पंप खराब होने से चार दिनों से करीब 4 हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा।नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी के ओवरहेड टैंक का पंप रविवार को खराब हो गया।यहां के लोग उन्हीं सबमर्सिबल पंपों से पानी भरकर ला रहे हैं।

विज्ञापन
Pump malfunctioned for four days, taps of four thousand houses dried up

विस्तार

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी में ओवरहेड टैंक का पंप खराब होने से चार दिनों से करीब 4 हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। यहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद कर रहे हैं। सुबह होते ही पानी की व्यवस्था करने के लिए लोग बाल्टियां लेकर निकल पड़ते हैं। दिनोंदिन समस्या बढ़ने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी के ओवरहेड टैंक का पंप रविवार को खराब हो गया। नगर पालिका के कर्मचारी की इसकी मरम्मत में जुटे हैं। पंप को ठीक होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। ऐसे लोगों को कुछ घरों में लगे निजी सबमर्सिबल पंप का ही सहारा है। यहां के लोग उन्हीं सबमर्सिबल पंपों से पानी भरकर ला रहे हैं। चार दिनों से लोग इसी तरह पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। वहीं नगर पालिका ईओ का कहना है कि वहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक में बचा हुआ पानी बह रहा सड़क पर
पंप खराब होने के बाद ओवरहेड टैंक में भरा पानी लीकेज हो रहा है। यह समस्या पिछले 20 दिनों से है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत कराई थी, जो ठीक से नहीं हुई और फिर से पानी लीकेज हो रहा है। लापरवाही की वजह से एक ओर जहां ओवरहेड टैंक में पंप खराब होने से पानी नहीं भर रहा है, वहीं दूसरी और ओवरहेड टैंक में बचा हुआ पानी लीकेज होकर सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज और पंप खराब होने की जानकारी है। मरम्मत कार्य चल रहा है। दो दिन के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed