{"_id":"6935c5692da70c14bf05da59","slug":"protests-were-held-alleging-use-of-substandard-road-material-and-a-scuffle-broke-out-with-the-je-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129834-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन, जेई से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन, जेई से नोकझोंक
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता में पवांसा पुलिस चौकी-मल्लाह मुस्तफाबाद मार्ग पर आठ किलोमीटर तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण कराया गया। इसमें घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आए जेई से भी नोकझोंक हुई।
प्रदर्शनकारी गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता निवासी नीरज यादव ने बताया कि पवांसा पुलिस चौकी-मल्लाह मुस्तफाबाद तक आठ किलोमीटर का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। करीब दो किलोमीटर डाली गई सड़क चार दिन में ही उखड़ने लगी। इससे बाइक चालक फिसलकर गिर रहे हैं और जख्मी हो रहे हैं।
गांव दिलगौरा निवासी बाइक चालक गजराम और राजपाल, गांव नाई वाली मढ़ैया निवासी बाइक चालक दीपांशु यादव और नीतू यादव अब तक घायल हुए। इसकी शिकायत एक्सईएन से की गई तो उन्होंने जेई को मौके पर जांच के लिए भेजा। इस दौरान जेई से नोकझोंक हुई। जेई ने काम सही कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग माने। जेई सरफराज अहमद ने बताया कि घटिया सामग्री निर्माण में नहीं लगाई गई है। मौसम ठंडा रहने से बजरी उखड़ गई थी। साफ सफाई कराकर फिर से निर्माण किया जा रहा है।