फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protests raised demand for President's rule in Bengal

Sambhal News: प्रदर्शन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की उठाई मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Protests raised demand for President's rule in Bengal
चंदौसी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगे को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने सुपर मार्केट में ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ममता सरकार की नाकामी के चलते बंगाल दंगों की आग में जल रहा है और हिंदू पलायन कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में सुपर मार्केट में ममता सरकार के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। हर रोज हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जा रहे हैं, दुकानें लूटी जा रही हैं। इतना सबकुछ होने के बाद भी ममता सरकार मौन है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजकुमार ठाकरे ने कहा कि वहां से हिंदू पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए अब केंद्र सरकार को उचित कदम उठाकर तत्काल बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजू चड्ढा, शुभम अग्रवाल, मोहित सिंह, शिशिर वार्ष्णेय, नितिन रस्तोगी, विशाल, गौरव सिंह, सचिन, संजू पाल, अशोक सिंह, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed