फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest on police action on child muder case in sambhal

मासूम की हत्या में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest on police action on child muder case in sambhal
संभल के चंदौसी चौराहे पर जाम के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। मासूम हत्याकांड में पुलिस दोषी को छोड़कर तमाम निर्दोष लोगों को उनके घरों से उठाकर पूछताछ कर रही है। परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली में भर कर आए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह नौ बजे चंदौसी चौराहे पर मासूम की लाश को रखकर जाम लगा दिया। संभल से मुरादाबाद, हसनपुर, चंदौसी और बदायूं के मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से वार्ता कर निर्दोष व्यक्तियों का उत्पीड़न नहीं किए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे के बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन

संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी राजकुमार के बेटे शिवकुमार (9) को घर से 6 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हयात नगर थाने में 7 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 10 दिसंबर को मासूम की लाश को पड़ोस के गांव गोविंदपुर में सड़क के किनारे स्थित आम के बाग से तीन हिस्सों में बरामद किया है।
विज्ञापन

मासूम की हत्या गला और हाथ काटकर की गई गई है। निर्मम हत्या को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ तत्काल घटनाक्रम की छानबीन में लग गए। तीनों अधिकारियों ने उन तमाम लोगों से पूछताछ की है जो घटनाक्रम से जुड़े हुए हैं। परिजनों को जिस युवक पर शक है उसे भी उठाया गया है। इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए ऐसे लोगों को भी पकड़ा है जो मासूम के लापता होने पर पीड़ित परिवार की मदद में सक्रिय रहे। ऐसे कुछ लोगों के परिजन बुधवार की सुबह मासूम के घर पहुंचे। मासूम की लाश पोस्टमार्टम के बाद गांव आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने मासूम के माता-पिता से सवाल किया कि जब वे शिवकुमार की तलाश कराने में कदम से कदम मिलाकर दौड़े हैं तो अब उन्हें और उनके परिवार वालों को पुलिस क्यों परेशान कर रही है। इस मामले में मासूम के माता-पिता ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ एक ही नाम लिया है।

इस पर ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस से न्याय की मांग करेंगे। इसके बाद तमाम ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर चंदौसी चौराहे पर आए और यहां पर मासूम की लाश को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने पर वाहन फंस गए और यातायात बाधित हो गया। सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक जाम लगा रहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, डा. अरविंद गुप्ता, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ डा. केके सरोज और उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्हें समझाया। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सड़क से मासूम की लाश हटाई और दिन में साढ़े दस बजे के करीब जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed