फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of waman on caa in sambhal

सीएएः महिलाएं बोलीं, कानून वापस लो तब खत्म होगा धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest of waman on caa in sambhal
संभल। नगर के पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। महिलाएं सरकार से कानून वापस लेने की मांग उठा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार जिम्मेदार लोगों से संवाद कर महिलाओं के प्रदर्शन को खत्म कराने का प्रयास किया है। लेकिन इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कामयाब नहीं हो सके हैं। अब एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है। मंगलवार को 39वें दिन भी महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों महिलाएं आसपास के गांवों से आकर भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले। तभी इस विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने संविधान विरोधी कानून बनाया है। इस कानून से मुस्लिम समाज आहत हुआ है। सरकार ने मुस्लिमों को दूसरे नंबर का शहरी बनाने का प्रयास किया है। मालूम हो नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में 24 जनवरी से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन के लिए कई राजनीतिक व सामाजिक संगठन आ चुके हैं। स्थानीय विधायक और सांसद ने भी समर्थन किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार जिम्मेदार लोगों से संवाद कर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी के चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed