फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of villagers in sambhal

जलभराव और गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest of villagers in sambhal
संभल के चंदौसी मार्ग स्थित सैफ खां सराय में सड़क पर हुए जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। तहसील के गांव सैफखां सराय स्थित चंदौसी मार्ग पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीण काफी समय से गंदगी हटवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हो रही। जलनिकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर ही जलभराव के हालात हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कर रही है और लोकनिर्माण विभाग कूड़ा नहीं हटवा रहा है। ग्रामीण संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि चंदौसी मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे संक्रमित बीमारियां फैल रही हैं। दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। कई बार ग्राम प्रधान से नाला निर्माण कराने की मांग की। हर बार आश्वासन तो दिया लेकिन नाले का निर्माण नहीं किया।
विज्ञापन

इस कारण बस्ती का सारा पानी एक जगह जमा हो रहा है। जिससे जलभराव और गंदगी के हालात बन गए हैं। वहीं सड़क किनारे पड़े कूड़े को हटवाने के लिए लोकनिर्माण विभाग से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उन्होंने भी सुनवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed