{"_id":"60bbc9408ebc3e03f66eef9c","slug":"protest-of-villagers-for-electic-sambhal-news-mbd391269077","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ट्रांसफार्मरों में से 6 फुंके, बिजली समस्या झेल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ट्रांसफार्मरों में से 6 फुंके, बिजली समस्या झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन
गांव बुकनाला में बिजली न मिलने पर गुस्साए उपभोक्ता प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुओबरी/संभल। बुकनाला सादात के ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दो माह से विद्युत व्यवस्था ठप है और इसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार की दोपहर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन का एलान किया।
असमोली क्षेत्र के टांडा कोठी बिलजीघर से जुडे़ बुकनाला गांव में विभाग ने 7 बिजली ट्रांसफार्मर लगाए गए जिसमें 6 ट्रांसफार्मर दो माह पहले फुंक गए। इस कारण पूरे गांव की बिजली व्यवस्था चरमराई है। इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नतीजतन लोग गर्मी में बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीओ और जेई फोन नहीं उठाते। आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात निजी कर्मचारी मनमानी दिखाते हैं।
शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तमाम ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के न आने से सबमर्सिबल पंप बंद हैं और बिजली उपकरण ठप हो गए हैं। न पानी मिल रहा है और न पंखे की हवा। ऐसे माहौल में मुश्किल हो रही है इस दौरान अलमदार हुसैन, इरफान रजा, माहिर हुसैन, मोहम्मद नवाज, नूर हैदर, हसीन हैदर, इबने हसन, नवाब, रजा अब्बास, मोहम्मद अब्बास, मुनाजिर हुसैन, अरमान रजा, मुल मोहम्मद, इजहारुल हसन आदि मौजूद रहे।