फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of perents in school for missing student

लापता छात्र के परिजनों और ग्रामीणों का स्कूल पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of perents in school for missing student
छा्र तनुज के लापता होने के मामले में धरना देती महिलाओं का ज्ञापन पुलिस को सौंपते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल जिले के मन्नी खेड़ा निवासी नवीं कक्षा के छात्र तनुज का चार दिन से लापता है। सैदनगली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है। छात्र का पता न लगने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर रंपुरा जट स्थित गोया वर्ल्ड स्कूल के बाहर धरना दिया। दो घंटे से अधिक धरना चला। मौके पर पहुंची नखासा थाने की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और इसके बाद परिजन चले गए। इस बीच तनुज की मां ने अन्न त्याग दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब तक बेटा नहीं मिलेगा तब तक वह भोजन नहीं करेंगी। परिजनों ने बताया कि 21 जनवरी को उनका बेटा तनुज स्कूल गया था पर लौटकर घर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि स्कूल वालों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। जबकि स्कूल के प्रबंधक आकाश गर्ग का कहना है कि उनकी ओर से परिवार को खबर दी गई और पुलिस को भी अवगत कराया। परिजनों के साथ बच्चे को तलाश कराया गया लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो वह क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की नेता सोमवती शर्मा भी पहुंची। उन्होंने परिजनों को समझाया और पुलिस से लापता छात्र को बरामद करने की मांग की। इस बीच सैदनगली थाने के उप निरीक्षक विक्रांत ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्र का पता लगाया जा रहा है। परिजन भी तलाश रहे हैं और पुलिस की टीमें भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की कॉल डिटेल और उससे जुड़े छात्रों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। यह पता चला है कि छात्र स्कूल से दो विद्यार्थियों के संग 21 जनवरी को छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर निकला था और सैदनगली में एक छात्र उसका इंतजार कर रहा था। जिन दो छात्रों के साथ वह गया था और जो तीसरा छात्र उसका इंतजार कर रहा था तीनों से पुलिस ने पूछताछ की है लेकिन अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस का कहना है कि छात्र के बारे में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed