फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

कृषि कानूनों के विरोध में पश्चिमी यूपी का मोर्चा संभालेगी भाकियू अराजनैतिक असली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
संभल। ब्लाक सभागार में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें किसान मोर्चा की महापंचायत की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की गई। गुरूवार को आयोजित बैठक में भाकियू अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों की वापसी व एमएसपी की गारंटी का विधेयक कानून पारित कराने के लिए दिल्ली की सीमा पर पिछले आठ महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलन कर रहे किसानों की मांग के समर्थन में हरियाणा व पंजाब की तरह यूपी में भी किसान आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए मिशन यूपी के तहत पश्चिम यूपी में किसान मोर्चा की यह पहली किसान महापंचायत होगी। किसान मोर्चा की पंचायत के आयोजन की जिम्मेदारी भाकियू असली के पदाधिकारियों को दी गई है। संगठन को गति प्रदान करने के लिए चंदौसी की तहसील क्षेत्र के लिए अंकुश यादव व पप्पू यादव और तहसील गुन्नौर क्षेत्र के लिए मनोज यादव को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed