फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन फिर से आंदोलित, पंचायत के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
संभल मंडी समिति में धरने पर बैठे भाकियू असली के कार्यकर्ता। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू असली ने पंचायत की। पंचायत के बाद उप जिलाधिकारी और सीओ को ज्ञापन सौंपा। भाकियू की ओर से मंडी समिति में प्रदर्शन किया गया। दोनों संगठनों ने दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की है। इस दौरान पुलिस और पीएसी ने सतर्कता दिखाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

भाकियू असली के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह और मंडल महासचिव संजीव गांधी के नेतृत्व में मंडी के द्वार पर तिरपाल बिछाकर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कानून लाकर किसान विरोधी कदम उठा रही है। किसान इन कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। अगर इन कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, गंगा सहाय, ऋषिपाल यादव, मोहम्मद वारिस आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मंडी में एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने कृृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया है। उनके साथ महीदेव सिंह, सुमित तेवतिया, खजान सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनवीर सिंह, नितिन कुमार आदि थे। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन स्वीकार किया।
विज्ञापन

नखासा पुलिस ने किसान नेता को घर में रोकने का किया प्रयास
भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में मंडी समिति में प्रदर्शन का एलान किया था। नखासा पुलिस ने जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह को उनके ही घर पर नजरबंद करने का प्रयास किया लेकिन वीरेंद्र सिंह नहीं माने और सिंहपुरसानी पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया पर कार्यकर्ता नहीं माने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed