फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने संभल में रोका, सड़क पर लेटे, मची खींचतान, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
संभल के चौधरी सराय में दिल्ली जाने से रोकने पर सड़क पर लेटे भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधर - फोटो : SAMBHAL
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने संभल में रोका, सड़क पर लेटे, मची खींचतान, लगा जाम
विज्ञापन

- पुलिस ने 30 किसानों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार, शाम पांच बजे निजी मुचलके पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। दिल्ली कूच कर रहे किसानों से संभल में पुलिस की खींचतान हुई। हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों के पहिए आधा घंटे तक थमे रहे। सड़क पर अफरातफरी और हंगामे भरा माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को सड़क से हटाने का प्रयास किया तो किसान संगठन भाकियू असली के पदाधिकारी और किसानों के साथ सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें उठाया और खदेड़ा। किसान दिल्ली जाने पर अडिग रहे। जब पुलिस के रोकने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में 30 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। शाम पांच बचे इन किसानों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
भाकियू असली की अगुवाई में दिल्ली जा रहे किसान गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे से ही संभल के चौधरी सराय में एकत्र होने लगे। सुबह दस बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह भी आ गए। उन्होंने ट्रैक्टर पर खड़े होकर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि की खरीद सुनिश्चित करने के लिए कानून पारित करने की मांग की और इसके लिए दिल्ली कूच का एलान किया। वे ट्रैक्टर से ही दिल्ली की ओर बढ़ना चाहते थे। पुलिस ने उनके ट्रैक्टर और सभी गाड़ियों को पहले ही घेर लिया। इसके बाद नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें पकड़ने को आगे बढ़ी तो कार्यकर्ताओं और किसानों के संग हरपाल सिंह सड़क पर ही लेट गए। चौधरीसराय में जाम लग गया। दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, बहजोई जाने वाले वाहन फंस गए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह ने भारी पुलिस और पीएसी के साथ आंदोलनकारियों को घेर लिया। जो सड़क पर लेटे थे, उन्हें एक-एक कर पुलिस ने उठाया जो नहीं उठे उन्हें खदेड़ दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने हाथ पैर पकड़कर जबरन बस में ठूंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह दिल्ली जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें भी चंदावली स्थित इंटर कालेज में ले जाया गया। वहां सबकी निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद सुनिश्चित कराने के लिए कानून बनाने और कृषि को लेकर बनाए गए तीनों कानूनों को निरस्त करने की मांग को बुलंद करते हुए नारेबाजी की। संभल के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली जा रहे 30 किसानों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चंदावली स्थित चंदावली इंटर कॉलेज में पुलिस की निगरानी में रखा गया शाम करीब पांच बने उन्हें छोड़ दिया गया।

तीन थानों की पुलिस और पीएसी को रहना पड़ा मुस्तैद
संभल। किसान आंदोलन की वजह से हयातनगर, संभल, नखासा थाना की पुलिस को दिन भर मुस्तैद रहना पड़ा। एसडीएम और सीओ भी चंदावली इंटर कालेज गए। किसानों से दिल्ली न जाने का आग्रह किया लेकिन किसान दिल्ली जाने पर अडिग रहे। किसान नेता चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि जब उन्हें प्रशासन रिहा करेगा तभी वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed