फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

भाकियू पदाधिकारियों ने गुन्नौर में जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
संभल के नारंगपुर गांव में कृषि बिल की प्रतियां जलाते भाकियू असली के लोग। - फोटो : SAMBHAL
बबराला/गुन्नौर। भारतीय किसान ने गुन्नौर तहसील में तीन कृषि कानून की प्रतियां जलाई और विरोध में नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को कार्यकर्ता निर्धारित समय पर गुन्नौर तहसील में एकत्र हुए। इस दौरान प पुलिस ने उन्हें धरना प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की। पर किसान नहीं माने। नगर में पैदल मार्च निकाला। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। पांच जून को तीन कृषि कानून के साल पूरा होने पर भाकियू पदाधिकारियों ने विरोध दिवस के रूप में मनाया। कानून की प्रतियां फाड़कर दी और उन्हें जला दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर संगठन मंत्री संजीव यादव, मुकेश यादव, वीरेश यादव अंकित गुप्ता, सुदेश यादव, शंकर सिंह आर्य, अनार सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, कुमार पाल यादव, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

धनारी में हाईवे पर भाकियू असली ने जलाई कानून की प्रतियां
धनारी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन असली के नेतृत्व में किसानों ने आगरा मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचकर तीन कृषि कानून की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में थाना प्रभारी निरीक्षक धनारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन असली के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आगरा मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचकर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। परन्तु थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक के समझाने के बाद किसान हाईवे जाम न करने पर सहमत हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed