फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmer in sambhal

कृषि कानूनों के विरोध में कल रहेगा संभल में जाम, देखकर निकलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
protest of farmer in sambhal
चंदौसी। तीन कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को भारत बंद के दौरान जिले में प्रमुख मार्गों पर किसान जाम लगाएंगे। किसान संगठनों ने जाम के लिए स्थान निर्धारित कर लिए हैं। भारत बंद के दौरान दोपहर करीब 12 बजे के बाद सड़क पर वाहन लेकर देखभाल कर निकलें। वरना जाम में फंसकर परेशानी होना पड़ सकता है। प्रशासन भी जाम के दौरान किसान संगठनों की सूचना पर व्यवस्था बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

तीन कृषि कानून को वापस कराने की मांग को लेकर किसान संगठन दिल्ली का घेराव किए हुए हैं। आठ दिसंबर के भारत बंद के आह्वान पर किसान संगठन संभल जनपद में प्रमुख मार्गों और हाईवे को जाम करने का निर्णय लिया है। भारत बंद के दौरान जाम को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट, भारतीय किसान यूनियन असली, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पदाधिकारी अभियान में जुट गए हैं। मुरादाबाद हाईवे, संभल चंदौसी मार्ग, संभल हसनपुर मार्ग, धनारी, गुन्नौर में दोपहर 12 बजे से जाम लगाया जाएगा। जाम के दौरान किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगा जाम, देखभाल कर निकलें
भाकियू की ओर से मुरादाबाद चंदौसी हाईवे पर गांव अकरौली में, थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बिचैटा चौराहा, चंदौसी संभल मार्ग पर भवानीपुर पुल पर, संभल हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुर साहनी में, गुन्नौर में दौलतपुर पुलिया के पास हाईवे पर दोपहर 12 बजे से किसान जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारतीय किसान यूनियन असली की ओर से धनारी में मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर पर जाम रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों से वार्ता चल रही है। अन्य दो स्थान और निर्धारित किए जाएंगे।

- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से संभल हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा में स्टेट हाईवे पर जाम।
- भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट की ओर से संभल हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेपुर देव में स्टेट हाईवे पर जाम लगाएंगे।
- किसान संघर्ष समिति की ओर से चंदौसी में बदायूं बाईपास मार्ग स्थित तहसील तिराहे पर जाम रहेगा।
सोमवार को व्यापारियों से अपील करेंगे किसान संगठन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भारत बंद को लेकर आठ दिसंबर को जाम लगाया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को पदाधिकारी नगर क्षेत्रों में व मंडी समिति में व्यापारियों से मिलकर भारत बंद में सहयोग की अपील करेंगे। जनसंपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed