{"_id":"5e6542df8ebc3ec554389fb2","slug":"protest-of-farmer-in-sambhal-chandausi-news-mbd342653658","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
बहजोई। भाकियू अराजनैतिक ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग की।
भाकियू के प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से मिला। इसके बाद अपनी मांगों के लिए डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों, आलू एवं सब्जियों की फसल चौपट हो गई है।
इसकी भरपाई को लेकर सरकार की ओर से सर्वे कराया जाए एवं बिजली रिकवरी और राजस्व वसूली को तत्काल स्थगित किया जाए। बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। आबारा पशुओं से निजात दिलाई जाएग। एक तरफ तो किसान प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है।
दूूसरी ओर बिजली विभाग, बैंक व तहसील कर्मचारी राजस्व वसूली के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। कनेक्शन काटने को लेकर अवैध वसूली की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन में चंद्र पाल सिंह यादव, अनिल यादव, मोहर सिंह यादव, जबर सिंह यादव, कुंवरपाल सिंह मौर्य, सोनू सिंह, मुकेश यादव, संजीव यादव, अमर सिंह राजपूत, रामाशंकर हनुमान, रघुनाथ, मुनेंद्र सिंह व सियाराम आदि मौजूद रहे।