{"_id":"60ec96368ebc3ef84d007ab8","slug":"protest-of-congress-workers-sambhal-news-mbd3954786123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में हो रही वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी में लगे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहर अध्यक्ष को घर पर ही नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्हें भी हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने सरकार पर मनमानी चलाने का आरोप लगाया और लोकतंत्र के अपमान किए जाने की बात कही।
दरअसल, हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से बहजोई पहुंचकर विरोध जताने की योजना बनाई थी। कार्यकर्ता आलम सराय मोहल्ले से मुख्यालय की ओर रवाना होते उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद को नजरबंद कर दिया गया। अन्य कांग्रेस जब पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कांग्रेस कार्यालय में नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। महंगाई बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी। अब इसके विरोध में कांग्रेसी आए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ने नहीं देगी। वह इसके विरोध में आंदोलन करेगी। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, वरीद वारसी, आरिफ, फुरकान कुरैशी, जीतपाल सिंह, डा.सलाउद्दीन, रईस अहमद, नासिर, आकिल, चंद्रपाल, अकील अहमद, वाहिद, मिस्त्री याकूब, गुलशन सिंह आदि रहे।