फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of anganwadi worker in sambhal

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर आंगनवाड़ी और सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest of anganwadi worker in sambhal
संभल तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। - फोटो : SAMBHAL
संभल। आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने विभिन्न मांगें रखी हैं। मांगे पूरी न होने पर आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार को नई तहसील परिसर में आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को सौंपते हुए कहा कि चुनाव से पहले आंगनबाड़ी वर्करों को तमाम प्रलोभन दिए गए। लेकिन एक भी वादे को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

कहा कि अपना हक लेकर ही लड़ाई को समाप्त किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में नोटा का इस्तेमाल कर अपनी ताकत का एहसास भी सरकार को कराया जाएगा। दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 1 जून 2018 का समझौता व 21 फरवरी 2015 में की गई घोषणा पूरी की जाए। सरकारी कर्मचारियों का दर्जा व न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। रिटायरमेंट पर दस हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन सीधा आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजा जाए। प्रमोशन व नई भर्ती तत्काल पूरी की जाए। बिना मोबाइल द्वारा ऑनलाइन फीडिंग न कराई जाए। कोरोना काल में कार्य करने पर अतिरिक्त बारह हजार रुपये मासिक व जोखिम भत्ता दिया जाए। इन मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। इस दौरान सुधा, सोमवती, रेखा, विनीता, अर्चना, शर्मा, मिथिलेश, शांति, विनेश, कमलेश, प्रतीक्षा त्यागी, कौशल्या शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed