फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest in sambhal

पवांसा में मनरेगा मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
protest in sambhal
संभल। पवांसा ब्लॉक में सोमवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीकरण होने थे। इसके लिए शिविर का आयोजन विकास खंड परिसर में किया गया। मजदूर तो पहुंच गए पर पंजीकरण करने के लिए कर्मचारी नहीं थे इससे आक्रोशित होकर मजदूरों ने विकास खंड कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिविर लगाकर पंजीकरण के आदेश के बाद भी 82 ग्राम पंचायतों में कुल 21 पंजीकृत हुए। पवांसा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से सोमवार की सुबह दस बजे से मनरेगा मजदूर आना शुरू हो गए थे। लेकिन पंजीकरण करने वाले कर्मचारियों का कोई पता नहीं था। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी पंजीकरण करने वाले कर्मचारी ब्लॉक परिसर में नहीं आए। इस पर मनरेगा मजदूरों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन करने लगे। दो बजे जब कर्मचारी नहीं आए। तब तक बहुत से मनरेगा मजदूर वापस अपने घर चले गए। जिन मजदूरों की 40 वर्ष से अधिक उम्र थी। उनका पंजीकरण नहीं किया गया क्योंकि वे पात्रता में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कई मजदूर थे। इस योजना में शामिल होने के लिए मनरेगा मजदूरों को आधार कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर लाना था। आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए थी। अगर इससे अधिक आयु है तो इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इस योजना में जनसेवा केंद्र से भी मजदूर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना में पंजीकरण के बाद 55 रुपये से 200 रुपये महीने तक प्रीमियम जमा होगा और 60 वर्ष की उम्र पूरी होेने के बाद 3000 रुपये महीने पेंशन मिला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed