{"_id":"1c4191e1c1a6c890ff27e6f97d01a25e","slug":"protest-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय के लिए संभल बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय के लिए संभल बंद आज
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के लिए संभल में विभिन्न संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को बंदी रहेगी। संभल और सरायतरीन के व्यापारी बंदी में शामिल होंगे। कारोबार ठप रहने के आसार हैं। अधिवक्ता संघों ने भी आंदोलन में भागीदारी का एलान किया है। दोनों बार एसोसिएशनों ने संभल के 5 किलोमीटर दायरे में मुख्यालय स्थापित करने की मांग की और इस संबंध में जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया है।
संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से संपर्क किया है ताकि बंद को सफल बनाया जा सके। बंदी के दौरान शुक्रवार को दोपहर में जुलूस निकाला जाएगा। इसी बीच नगर पालिका मैदान में दोपहर 2 बजे से आंदोलनकारी जनसभा करेंगे। जिसमें विभिन्न संगठनों की भागीदारी रहेगी। प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सरायतरीन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि बैठक में शिवकुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, सुरेश चंद्र, महावीर प्रसाद आदि ने भाग लिया। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिरसी, सरायतरीन समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया। लोगों को बंद का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया और उम्मीद जताई कि बंद सफल होगा। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य नवाब इनामुर्रहमान ने कहा कि बंद में कई गांवों के लोग आएंगे। जनसभा नगर पालिका मैदान में होगी। जिसमें हजारों लोगों के जुटनेकी उम्मीद है।