फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for making district head quarter

चंदौसी में जिला मुख्यालय के लिए प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल Updated Fri, 20 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
protest for making district head quarter
प्रदर्शन करते लाेग।
जिला निर्माण मंच और तहसील बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से गुरुवार को  तहसील परिसर में गोष्ठी की। प्रदेश सरकार पर जनहित को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला निर्माण मंच के संयोजक विनोद शर्मा  ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनभावनाओं की उपेक्षा कर जिला मुख्यालय के  लिए पवांसा की घोषणा पर रोष जाहिर किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा पवांसा को जिला मुख्यालय घोषित करना तर्कहीन है। पवांसा के जिला मुख्यालय के रूप में विकसित किए जाने से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। जिले की किसी भी तहसील क्षेत्र के लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। पवांसा के नोटिफिकेशन को तत्काल रद्द कर चंदौसी को जिला घोषित किया जाए। संभल का नाम पूर्व की तरह फिर से भीमनगर रखा  जाए।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन  और जिला निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के  खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला मुख्यालय का नोटिफिकेशन  निरस्त नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। शिवओम शर्मा, बलराम शर्मा, ओमप्रकाश  प्रजापति, धनवीर यादव, राघव सिंह यादव, दिनेश यादव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र  गौड़, चिरंजीलाल, केपी गुप्ता, रवेंद्र सागर, अरविंद भाटी, मेंहदी हसन  खां, महेश गुप्ता, छत्रपाल सिंह, इशरत अली, अशोक शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed