फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for good road in chandausi

जर्जर सड़कों को लेकर देश की आवाज संगठन ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
protest for good road in chandausi
चंदौसी के कैथल रोड पर देश की आवाज संगठन द्वारा टूटी सड़क को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। देश की आवाज संगठन ने गांव कैथल स्थित पैठ रोड पर टूटी सड़क को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान को विफल बताया तथा सड़कें ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े-बड़े वायदे करने के बाद छोटे काम तक नहीं कर पा रही है। पिछले काफी समय से गांव कैथल की पैठ बाजार के पास स्थित सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। जिसे अभी तक ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई है। ग्रामीणों को रोजाना इसी टूटी सड़क और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई बार एसडीएम को ज्ञापन दिया, पर समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार मौर्य, नीरज कुमार, रामेश्वर, डा. राकेश मौर्य, राजीव मौर्य, मित्रपाल, रघुनाथ, भारत सिंह, गोविंद, बंटी, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed