फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for crop compensation

ओला वृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा न मिला तो होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest for crop compensation
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बरसात व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग करते हुए अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि बरसात व ओलावृष्टि से जनपद के किसानों की गेहूं, सरसों, आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिस कारण किसान परेशान है और भुखमरी के कगार पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसलिए किसानों की बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान शीघ्र किया जाए। निजी नलकूपों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए। अवारा गोवंशीय पशुओं से फसलों को बचाने को हर गांव में गोशाला का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

सभी किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाए। 60 वर्ष की आयु से ऊपर सभी किसानों को पंद्रह हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed