फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for coming corona suspicted from iran in chandausi

विरोध के चलते 150 कोरोना आशंकितों को चंदौसी लाने से रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
protest for coming corona suspicted from iran in chandausi
चंदौसी के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में अधिकारियों से भिड़ते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी में बनाए गए 200 बेड के अस्थायी कोरोना आइसोलेशन वार्ड में ईरान से आने वाले कोरोना आशंकितों 150 भारतीयों को अब चंदौसी नहीं लाया जाएगा। स्थानीय नागरिक, संगठन व रेलवे कर्मचारियों के विरोध के बाद प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह सूचना दी है। आइसोवार्ड के लिए तीनों ब्लाकों को खाली करा दिया गया तथा सभी ट्रेनी को 31 मार्च तक अवकाश पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को चंदौसी के क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 200 बेड का अस्थायी आइसालेशन वार्ड बनाने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने निरीक्षण किया था। गुरुवार को एडीआरएम मान सिंह मीना, सीएमएस डॉ. दिनेश मोहन प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पर ईरान से आने वाले कोरोना आशंकित 150 भारतीयों को निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर चंदौसी में विरोध शुरू हो गया। भीड़ के विरोध को देखते हुए एडीआरएम व संस्थान के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। हंगामे के बीच प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह आए तथा सार्वजनिक रूप से सूचना दी, कि उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की है। अब चंदौसी में बने कोरोना आइसोलेशन वार्ड में आशंकित भारतीय को नहीं लाया जाएगा। इसके बाद अन्य सूचना देने से इंकार कर दिया। एडीआरएम व अन्य अधिकारी वहां चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed