फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for china in sambhal

चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया, चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest for china in sambhal
संभल में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : SAMBHAL
संभल। विश्व हिंदू परिषद ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शव यात्रा निकाली गई। एसडीएम कोर्ट के सामने मुरादाबाद रोड पर पुतले को आग के हवाले किया। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने शहजादी सराय में एकत्र होकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला बनाया। पुतले को अर्थी पर लेटा कर मुरादाबाद रोड, गांधी आश्रम, एसडीएम कोर्ट, नई तहसील से होते हुए शव यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने राम नाम सत्य है- जिनपिंग पस्त है।
विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए। अपर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क पर अर्थी रखकर पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि चीन की मूर्खता इस बात से सिद्ध होती है कि जिस देश में उसका सर्वाधिक सामान निर्यात होता है उसी देश को नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ है। कहा कि चीन को धोखेबाजी से बाज आना चाहिए। चीन के सामान का बहिष्कार करने का तथा चीनी सामान को जलाने का संकल्प भी लिया गया। देश के बने हुए सामान का उपयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अजय गुप्ता सर्राफ, सुभाष चंद्र मोंगिया, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, सुधीर कुमार पाठक, सुबोध कुमार गुप्ता, अजीत सैनी, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed