फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest agenst bsnl in sambhal

बीएसएनएल का पुतला फूंक कर खराब संचार सेवाओं का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
protest agenst bsnl in sambhal
चंदौसी में बिगड़ी संचार सेवाओं को लेकर बीएसएनएल का पुतला फूंते अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बिगड़ी संचार सेवाओं को लेकर गुस्सा जाहिर किया। पदाधिकारियों ने चंदौसी के फव्वारा चौराहे पर बीएसएनएल का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि चंदौसी में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की मोबाइल कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क में इन दिनों काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

सबसे खराब नेटवर्क बीएसएनएल का नेटवर्क है। इसलिए बीएसएनल का पुतला फूंका जा रहा है। साथ ही संचार सेवाओं को ठीक करने की मांग की गई है। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नेटवर्क ठीक नहीं हो रहा है। इसलिए आंदोलन के लिए व्यापारी मजबूर हुए हैं। निजी और सरकारी कंपनियां अपने नेटवर्क को ठीक करें अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अरुण वाल्मीकि, आकाश आहूजा, अतुल कश्यप, तनवीर आदि मौजूद रहे। राजू चड्ढा ने भी संचार सेवाएं ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed