फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest against the administration for closing the road to the temple

Sambhal News: मंदिर का रास्ता बंद करने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 15 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protest against the administration for closing the road to the temple
चंदौसी (संभल)। गांव आटा के शिव मंदिर का रास्ता बंद करने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यमंत्री गुलाब देवी से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को रास्ता बंद न होने देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव आटा में कस्तूरबा गांधी और पीएम श्री विद्यालय के पीछे से शिव मंदिर को जाने वाला रास्ता है। जिसे विगत दिनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गेट लगाकर बंद करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में रास्ता बंद होने से शिव मंदिर को जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एक कार्यक्रम में पहुंची राज्यमंत्री गुलाब देवी से मिलकर रास्ता बंद करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि वह आम रास्ता है। जिसे प्रशासन जबरन बंद करना चाहता है। गांव के लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए इसी रास्ते से जाते हैं। ऐसे में अगर रास्ता बंद कर दिया जाएगा तो लोग मंदिर में कैसे जाएंगे। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल सिंह, आशीष कुमार, फूल सिंह, हरवेश राणा, वीरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed