फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest against illegal occupation

Sambhal News: अवैध कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Protest against illegal occupation
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव धुरैटा में स्थित श्मशान घाट और रास्ते पर अवैध कब्जा है। कई बार शिकायतों के बावजूद इसे नहीं हटवाया जा सका। इससे लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करके कब्जा हटवाने की मांग की। जल्द ही कब्जा न हटने पर अब तहसील परिसर में धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में स्थित श्मशान घाट और रास्ते पर अवैध कब्जा होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। मुख्य रास्ते पर ही गंदगी फैली हुई है। अवैध कब्जे के मामले में डीएम को पत्र दिया। जिसके बाद कानूनगो और लेखपाल आए और पैमाइश की। रास्ते पर भी अवैध कब्जा मिला। जिसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी गई है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अगर गांव में किसी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो जाए, तो श्मशान घाट तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान बाबूराम प्रजापति, वीरेश प्रजापति, बालकिशन कश्यप, भीकम सैनी, जबर सिंह सैनी, चमन सैनी, राजेंद्र प्रजापति, नेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed