फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest against BJP candidate from Chandausi continues, people burnt effigies in Bahapur belt

चंदौसी से भाजपा प्रत्याशी का विरोध जारी, बहापुर पट्टी में लोगों ने विरोध जताते हुए पुतला फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against BJP candidate from Chandausi continues, people burnt effigies in Bahapur belt
चंदौसी के गांव बहापुर पट्टी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध जताते हुए ग्रामीण पुतला फूंकते हुए। - फोटो : SAMBHAL
संभल। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी का विरोध जारी है। बहापुर पट्टी में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनके प्रत्याशी घोषित किए जाने का विरोध जताते हुए पुतला फूंका है। उनका कहना है कि विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए भी गुलाब देवी विकास कार्य नहीं करा पाईं। पार्टी को छोड़कर जा नहीं सकते हैं, मजबूरन नोटा का प्रयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, चंदौसी विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। वर्ष-2017 के चुनाव में गुलाब देवी को यहां से टिकट दिया गया। इसके बाद चुनाव जीतकर वह विधायक बनीं और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाई गईं। अब विधानसभा के सात चरणों में चुनाव होने हैं तो भाजपा ने विधायक को फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन इस बार इनका विरोध हो रहा है। जिस दिन से टिकट हुआ है, उसी दिन विरोध जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बहापुर पट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से गुलाब देवी को टिकट हुआ है, लेकिन इन्होंने अपने ही क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए। जिस कारण लोगों में आक्रोश है। इस दौरान हरिराम सिंह, गुड्डू पाल, शकूर, सचिन सिंह, पिंकी राघव, नेत्रपाल सिंह, जसवीर सिंह, रामप्यारी, गायत्री, रामवती, संजीव, सुरेश तोमर, रामगोपाल, महेंद्र वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, मूर्ति देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed