फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protect trees and plants like a child: Katha Vyas

संतान की तरह पेड़-पौधों की करें रक्षा : कथाव्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Protect trees and plants like a child: Katha Vyas
असमोली (संभल)। बेला गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक सतीश माधव शास्त्री ने श्रोताओं को प्रभु की भक्ति कर जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कथावाचक ने प्रकृति की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया।
विज्ञापन

कथावाचक सतीश माधव ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रोताओं को जागरूक करते हुए एक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर हम संपूर्ण मानव जाति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रकृति को बचाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। इसी से मानव जाति की रक्षा की जा सकती है। अंत में शास्त्री ने कहा कि अभी भी समय है कि हमें चेत जाना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़-पौधों को अपनी संतान या अपने पूर्वजों की तरह सम्मान देकर रक्षा करनी चाहिए। हर मानव को अपने जीवन काल में कम से कम दस पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस दौरान किरनपाल इंशा, दीपक सैनी, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, दीपक, विवेक शर्मा, राहुल, शफातनगर से प्रशांत पाल, वंटी कुमार, सूरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed