फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Proposal has already been sent to build a bus stand on the land of Power House

पावर हाउस की भूमि पर बस स्टैंड बनाने का पहले भी भेजा जा चुका है प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Proposal has already been sent to build a bus stand on the land of Power House
चंदौसी। चंदौसी में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद बाईपास मार्ग पर तहसील तिराहे के पास पॉवर हाउस की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। पहले भी राज्यमंत्री की ओर से इस भूमि का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है, लेकिन शासन स्तर पर अभी रुका हुआ है। राज्यमंत्री ने पहले अनुमोदन पत्र के सापेक्ष दोबारा से रिमांडर पत्र भेजने की बात कही है। बस स्टैंड बनने का कोई हल न निकलने से नागरिकों को शहर के अंदर रोडवेज बस स्टैंड से यात्रा करने व बस से लगाने वाले जाम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर में आजाद रोड पर आबादी के बीच रोडवेज बस स्टैंड है। जिससे रोजाना 68 बसों का संचालन होता है तथा 12 हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। आबादी के रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही जाम का कारण बनती है। चंदौसी में आबादी से बाहर रोडवेज बस स्टैंड को स्थापित कराने के लिए मुरादाबाद-फर्रूखाबाद बाईपास मार्ग पर तहसील तिराहे के पास पुराने पावर हाउस की भूमि पड़ी है। करीब ढाई माह पूर्व राज्यमंत्री गुलाब देवी की ओर से पावर हाउस की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव बनाकर परिवहन विभाग व शासन को भेजा था। दोबारा से प्रस्ताव का संज्ञान न लेने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर अधिकारियों ने भी गौर नहीं किया। शासन स्तर पर मामला रुका होने के कारण चंदौसी की जनता व नगर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता से नहीं बन सका बस स्टैंड
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने पहले भी वर्ष 2018 में चंदौसी व बहजोई में रोडवेज बस स्टैंड का प्रस्ताव एक साथ भेजा था, लेकिन शासन स्तर से परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से गलत रिपोर्ट दी गई थी। चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड के लिए भूमि न होने की बात कहकर प्रस्ताव को टाल दिया गया। इसके बाद राज्यमंत्री ने करीब ढाई माह पूर्व दोबारा से पत्र शासन को भेजा था।
पावर हाउस की भूमि पर बस स्टैंड बनने से मिलेगी जाम से मिलेगी मुक्ति
चंदौसी में पावर हाउस की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही चंदौसी से मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, बहजोई की ओर आने जाने वाली बसों को चंदौसी में रेलवे फाटक से भी निजात मिल सकेगी। संभल व दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को टी प्वाइंड बाईपास से घूमकर आने पर संभल रोड का सिंगल फाटक और बदायूं की ओर जाने वाली बसों के लिए बेहतरी फाटक पर सिंगल रूट का ट्रैक मिलेगा। शहर को जाम से निजात मिल सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

मेरे द्वारा चंदौसी के पावर हाउस की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड बनवाने के लिए पत्र शासन को भेजा गया था। वह शासन स्तर पर रुका हुआ है। मामला कहां पर अटका हुआ है, इसके बारे में जानकारी करूंगी तथा दोबारा से रिमांडर पत्र भेजूंगी। चंदौसी में आबादी से बाहर रोडवेज बस स्टैंड बनवाने के लिए मैं स्वयं भी प्रयासरत हूं।
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed