फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Property worth Rs 12 crore of three members of insurance claim fraud gang seized

Sambhal News: बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के तीन लोगों की 12 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 12 crore of three members of insurance claim fraud gang seized
बबराला (संभल)। धोखाधड़ी कर बीमा क्लेम की धनराशि हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गुर्गों की 11,89,51000 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। न्यायालय के आदेश पर थाना बहजोई पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों की जिला संभल समेत वाराणसी, बदायूं, गौतमबुद्धनगर संपत्ति पर लाउडस्पीकर से मुनादी के बाद संपत्ति सील कर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया गया था, जो भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी कर बीमा कराकर राशि हड़प लेते थे। यह गिरोह 12 से अधिक राज्यों में सक्रिय था और 100 करोड़ से अधिक का घोटाला किया गया था। जांच के बाद मुरादाबाद, बदायूं, अमरोहा आदि जनपदों में 25 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

जांच में कुछ ऐसी घटनाओं का भी खुलासा हुआ था, जिसमें आरोपियों ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए हत्या कर करा दी थीं। गिरोह के 25 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है। थाना रजपुरा पुलिस मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर मिश्रा करन समेत 25 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार गुन्नौर रविंद्र कुमार विक्रम, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार, बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी फोर्स के साथ बबराला पहुंचे। अभियुक्त सचिन शर्मा उर्फ मोनू की 9,18,72000 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया। लाउडस्पीकर से मुनादी करा कर संपत्ति पर ताला लगा कर सील लगा दी और कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया। सचिन शर्मा समेत ओमकारेश्वर मिश्रा करन 1,26,77,000 रुपये व गौरव शर्मा 1,44,02,000 रुपये की जिला बदायूं, ग्रेटर नोएडा व बनारस में स्थित चल अचल संपत्ति भी संभल पुलिस द्वारा कुर्क की गई है।

----------
न्यायालय के आदेश पर तीन अभियुक्तों की जनपद संभल, बदायूं, ग्रेटर नोएडा गौतमबुूद्धनगर, बनारस में 11,89,51000 रुपये की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। इसमें अन्य अभियुक्तों की अवैध संपत्ति को भी चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही इन मामलों में और भी नाम जोड़े जा सकते हैं।
अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed