फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Property dealer accused of selling 0.024 hectares of land of the municipality

प्रॉपर्टी डीलर पर पालिका की 0.024 हेक्टेयर भूमि बेचने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Property dealer accused of selling 0.024 hectares of land of the municipality
नगर पालिका की 0.024 हेक्टेयर भूमि बेचने के आरोप में लेखपाल ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर लेखपाल दानवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैथल मार्ग पर पालिका का गंदे पानी की निकासी का नाला जा रहा है। नाले के पास ही कुछ भूमि नगर पालिका की है। यह राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। उसी के पास प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार गुप्ता की भी भूमि थी। तहरीर में बताया कि करीब दस साल पहले प्रॉपर्टी डीलर ने इस भूमि के आगे 42 मीटर लंबाई में पाइप डालकर नाले को बंद कर दिया। नाले के आगे पालिका की 0.024 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। वर्तमान में गंदा पानी पाइप से होकर निकलता है। पालिका की संपत्ति को आरोपी ने कई लोगों को रजिस्ट्री कर विक्रय कर दिया। अब पाइप से गंदा पानी भी नहीं निकल पा रहा है, इससे शहर व आसपास में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस मामले में तहसील दिवस में शिकायत आई थी, जिसके आधार पर शहर लेखपाल दानवीर सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed