फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Processions took place at various places in Sambhal, worship at homes too

Sambhal News: संभल में भी जगह-जगह निकलीं शोभायात्राएं, घरों में भी पूजन

Sun, 08 Sep 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Processions took place at various places in Sambhal, worship at homes too
संभल। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर-घर भगवान श्री गणेश विराजे। विधि-विधान से गजानन की स्थापना की गई। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के अवसर पर जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें स्वचलित झाकियां आर्कषण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंदिर मढ़ैया में गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के साथ भक्तगण झूमते गाते निकले। पुजारी राजू शुक्ला और बबलू शर्मा ने गणेश मंत्र के साथ विधि विधान से पूजन कराया। महाआरती हुई। हर्षित गुप्ता, उमंग गुप्ता, योगेश, विक्रांत, अरविंद, दीपक, अनुराधा गुप्ता आदि रहे। सरायतरीन में श्री वार्ष्णेय युवा गणेश सेवा समिति द्वारा गणपति बप्पा की रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा शु कच्चा बाजार, आर्य समाज, भांलेभांज खां, महामृत्युंजय तीर्थ मंदिर, बीडी इंटर कॉलेज, पानी की टंकी, रिक्शा स्टैंड चौराहा, सब्जी मंडी, बाजार गंज से सेठों वाली गली होते हुए प्रथमा बैंक पहुंची, जहां पर विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत बप्पा को बिरजा गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा राजेश सिंघल, मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, सुरेश अटल आदि रहे। हयातनगर में श्री गणेश सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। किरन देवी, खुशबू प्रजापति, सौरभ प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि रहे। वहीं, श्री गणपति बप्पा सेवा समिति हयातनगर द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यह पुरानी पुलिस चौकी से शुरू होकर शिव मंदिर पर होती हुई जर्मन वाले मंदिर से शिव मंदिर पहुुंचकर संपन्न हुई। अमित कुमार, सीमा आर्य, संजीव कुमार, राकेश, रवि गुप्ता, हिमालय गुप्ता, गौरव गुप्ता, तुषार गुप्ता आदि रहे। दूसरी ओर, सौंधन में प्रतिवर्ष गणेश मंदिर से भगवान गणेश की झांकी निकाली गई। इस दौरान विजय बंसल, अरुण सिंघल, प्रेम सिंह यादव, रोबिन गर्ग, भूरे सिंह यादव, राकेश यादव, टीला यादव, गिरधारी यादव, राजाराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed