{"_id":"64fe14d56403c8881907d647","slug":"procession-taken-out-in-gumsani-potholes-in-the-road-became-a-hindrance-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-2707-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुमसानी में निकाली गई शोभायात्रा, सड़क में हुए गड्ढे बने रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुमसानी में निकाली गई शोभायात्रा, सड़क में हुए गड्ढे बने रोड़ा
Mon, 11 Sep 2023 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मढ़न। झमाझम बारिश के चलते रविवार को गांव गुमसानी में फूलडोल शोभायात्रा को हनुमान मंदिर से शुरू कराकर गांव के बाहरी छोर पर संपन्न किया गया। रविवार की सुबह से बारिश के चलते गांव गुमसानी में आयोजन फीका रहा।
गांव में स्थित हनुमान मंदिर से फूलडोल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा को परंपरागत मार्गोंं से न निकाल कर शोभायात्रा को गांव के बाहरी छोर पर ले जाकर समापन किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के भजन हनुमान मंदिर पर सुनाए गए। पिछले वर्षों में यात्रा के मार्ग को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद होने पर इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद रहे।
हनुमान मंदिर के परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। महंत अश्विनीपुरी महाराज ने भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान नरेशपाल सिंह ठाकुर, डॉ. सुखवीर सिंह, राजीव राघव, वीरपाल सिंह, मिंटू सिंह ठाकुर, जयकुमार भटनागर, यशपाल सिंह ठाकुर, नीटू सिंह, नरेश शर्मा, अभिनंदन सिंह, परवेंद्र सिंह, अमर सिंह पाल, राहुल कुमार आदि रहे।