फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Process started for non-bailable warrants for 91 accused wanted in Sambhal riot

Sambhal News: संभल बवाल में वांछित 91 आरोपियों के गैरजमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Process started for non-bailable warrants for 91 accused wanted in Sambhal riot
संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू करा रही है। इसके बाद पुलिस फिर से तलाश करेगी। और आरोपी हाथ नहीं आते हैं तो इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही कुर्की भी प्रक्रिया शुरू होगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि गैर जमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। जिसमें 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने जगह-जगह वाहनों को भी फूंक दिया था। इन आरोपियों की तलाश वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई है। 91 आरोपी ऐसे हैं जिनके नाम और पते की जानकारी पुलिस को है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद इनाम घोषित करने की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा और कुर्की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed