{"_id":"6769c032500f7277f302e1e6","slug":"process-is-going-on-price-of-sugarcane-will-be-decided-soon-lakshminarayan-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117639-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल रही प्रक्रिया, जल्द तय होगा गन्ने का भाव : लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल रही प्रक्रिया, जल्द तय होगा गन्ने का भाव : लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
संभल। बिजली चोरी जो करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कानून सभी के लिए सामान है। कानून के तहत मंत्री और मुख्यमंत्री भी जेल गए हैं। सांसद के खिलाफ भी नियम से कार्रवाई हुई है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कही है। वह सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर संभल पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह आदि के साथ चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि गन्ना मूल्य घोषित करने के संबंध में गन्ना आयुक्त के नेतृत्व वाली सब कमेटी की बैठक हो गई है। चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जल्द बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद हम गन्ना मूल्य तय करते हुए कैबिनेट में प्रस्ताव लाएंगे। इसके बाद गन्ना मूल्य तय हो जाएगा। लक्ष्मी नारायण चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए बताया कि किसानों के हित में काम करने के लिए ही उन्हें किसान मसीहा कहा जाता है।
इस दौरान किसानों ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की है। इस दौरान योगेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह, अजयवीर सिंह, केपी सिंह, खेम सिंह, विजयपाल चौधरी, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।