फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Problems in payment due to account closure or non-updation, check farmers

खाते बंद या अपडेट न होने के कारण भुगतान में हो रही दिक्कत, चेक कराएं किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Problems in payment due to account closure or non-updation, check farmers
संभल। धान खरीद के भुगतान की बदली प्रक्रिया के कारण समय से किसानों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। आधार से लिंक जो बैंक खाते हैं वह बंद हैं या फिर एक आधार से दो से तीन खाते लिंक हैं, इससे समस्या आ रही है। इस समस्या को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारी, क्रय केंद्र प्रभारी और किसानों के साथ बैठक की। किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार धान खरीद के भुगतान में समस्या आ रही है। कारण नई प्रक्रिया के तहत इस बार बैंक खाता अलग से नहीं लिया जा रहा है, बल्कि पंजीयन के दौरान जो आधार से बैंक खाता लिंक है उसमें सीधे धनराशि भेजी जा रही है। इस जानकारी से किसान अंजान हैं और भुगतान में दिक्कत आ रही है। आधार कार्ड से जो बैंक खाता लिंक हैं, उनमें अधिकांश बंद हैं। इसलिए धनराशि लखनऊ से पीएफएमएस पोर्टल से भेजने से इनवैलिड होने के कारण नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक आधार पर दो से तीन बैंक खाते लिंक हैं। इस वजह से भी धनराशि नहीं भेजी जा रही है। वहीं, कुछ बैंक खाते भी सक्रिय नहीं हैं, उसमें भी धनराशि भेजने में दिक्कत हो रही है। इन अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि बैंक अधिकारी और क्रय केंद्र प्रभारी और किसान को जागरूक होने की जरूरत है। जिन किसानों को दिक्कत आ रही है, नया बैंक खाता खुलवाकर आधार से लिक कराएं या फिर कोई एक बैंक खाता सक्रिय कर लिंक कराएं। ताकि सरकारी दर पर धान खरीद का भुगतान मिलने में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed