फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Private bus overturns in an attempt to save stray animal, seven injured

Sambhal News: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में प्राइवेट बस पलटी, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Private bus overturns in an attempt to save stray animal, seven injured
गुन्नौर( संभल)। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में वोल्वो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल सात लोगो को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग सकुशल बच गए। बस में करीब 46 लोग सवार थे। घायल लोग जिला संभल व बदायूं के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद व बदायूं के कुछ लोग चंडीगढ़ के आसपास ईंट भट्ठे पर मजदूरी व पेंट का काम करते हैं। सभी लोग इकट्ठे होकर बस से घर लौट रहे थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गुन्नौर क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास बस के आगे अचानक छुट्टा पशु आ गया। छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में वोल्वो बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। बस में करीब 46 मजदूर सवार थे। अचानक बस के पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायल व अन्य मजदूरों को बस से बाहर निकलवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस में सवार अन्य लोग बच गए। कुछ मजदूर गंतव्य की चले गए। हादसे के बाद यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को हाईवे से हटवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद यात्री स्वयं व अन्य परिजनों के साथ दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में नासिरा (25) पत्नी साहिब, आसमा (30) पत्नी सद्दाम, अजहर(2) पुत्र सद्दाम निवासी बिल्सी थाना बिल्सी जनपद बदायूं, जावेद (8) पुत्र सलीम निवासी रेलई माधापुर, थाना सहसवान जनपद बदायूं, बेगम (30) पत्नी प्यार मोहम्मद, प्यार मोहम्मद (35) निवासी वहीपुर थाना धनारी, नरेश (42) निवासी रेवाड़ी थाना सकीट जनपद एटा है। घायलों में नरेश कुमार बस चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोल्वो बस एटा, बदायूं तक नियमित होता है संचालन
बस चालक नरेश कुमार ने बताया कि बस एटा की है। बदायूं से एटा के नियमित रूप से संचालित होती है। बदायूं व बिल्सी के आसपास से लोगों से जानकारी है। जब वह काम पर जाते है अथवा वापस आते हैं, तो संपर्क करके बस को मंगवा लेते हैं।

छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में बस पलटी थी। हादसे में सात लोग घायल हैं। अन्य सकुशल बच गए। घायलों का उपचार कराया गया है।
आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed