{"_id":"6429225ce28ecbbf0f0caad5","slug":"private-bus-overturned-while-trying-to-save-stray-animal-in-sambhal-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: संभल में आवारा पशु को बचाने की कोशिश में प्राइवेट बस पलटी, सात घायल; चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: संभल में आवारा पशु को बचाने की कोशिश में प्राइवेट बस पलटी, सात घायल; चीख-पुकार
Sun, 02 Apr 2023 12:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:06 PM IST
सार
संभल में आवरा पशु को बचाने की कोशिश में प्राइवेट बस पलट गई हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। बस चंडीगढ़ से बदायूं जा रही थी। बस में 46 यात्री सवार थे। बस में सवार मजदूर हरियाणा से काम कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास रविवार की सुबह करीब सात बजे आवारा पशु को बचाने की कोशिश में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल सात लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग सकुशल बच गए।
बस में करीब 46 लोग सवार थे। घायल लोग जिला संभल और बदायूं के रहने वाले हैं। संभल जनपद व बदायूं के कुछ लोग चंडीगढ़ के आसपास ईट भट्टे पर मजदूरी व पेंट का काम करते हैं। सभी लोग इकट्ठा होकर बस से वापस लौट रहे थे।
रविवार की सुबह करीब साढ़े सात गुन्नौर इलाके में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास बस के आगे अचानक आवारा पशु आ गया। आवारा पशु को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। बस में करीब 46 मजदूर सवार थे।
विज्ञापन
अचानक बस के पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर राहगीर जमा हो गए। उन्होंने घायल और अन्य मजदूरों को बस से बाहर निकलवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया है।

इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस में सवार अन्य लोग सकुशल बच गए। कुछ मजदूर गंतव्य की ओर चले गए हैं। हादसे की सूचना पर मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। हाईवे पर पलटी बस यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को हाईवे से हटवाया।
ये हुए घायल
हादसे में नासिरा (25) पत्नी साहिब, आसमा (30) पत्नी सद्दाम, अजहर (2) पुत्र सद्दाम निवासी बिल्सी थाना बिल्सी जनपद बदायूं, जावेद (8) पुत्र सलीम निवासी रेलई माधापुर, थाना सहसवान जनपद बदायूं, बेगम (30) पत्नी प्यार मोहम्मद, प्यार मोहम्मद (35) निवासी वहीपुर थाना धनारी, नरेश (42) निवासी रेवाड़ी थाना सकीट जनपद एटा है। घायलों में नरेश कुमार बस चालक है।