फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Prisoner serving sentence for molestation did not return to jail after coming on parole, arrested

Sambhal News: छेड़खानी में सजा काट रहा कैदी पैराल पर आकर नहीं लौटा जेल, गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Prisoner serving sentence for molestation did not return to jail after coming on parole, arrested
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने पैरोल पर आए कैदी को जेल वापस नहीं लौटने पर गिरफ्तार किया है। कैदी कोरोना काल के दौरान पैरोल पर आया था। एक दस वर्षीय बालिका से छेड़खानी करने के मामले में छह वर्ष पहले सजा हुई थी। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान पैरोल मिली तो कैदी वापस जेल नहीं लौटा। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले एक परचून की दुकान पर गांव निवासी बालिका के साथ छेड़खानी की थी। बालिका के परिजनों ने बिलारी तहसील के थाना सोनकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ महीने बाद ही छेड़खानी में सजा हो गई थी। उसके बाद से ही जेल में बंद था। पैरोल मिलने के बाद जेल नहीं लौटा। अब पुलिस को सूचना मिली तो गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैदी पैरोल पर आया था। समय अवधि पूरी होने के बाद वह जेल नहीं लौटा। अब गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed