फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   prisoner arrested in sambhal

अस्थाई जेल से भागे बंदी को हयातनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
prisoner arrested in sambhal
संभल। अस्थाई जेल से भागे बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जेल से भागने के बाद 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी थीं। थाने की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बंदी के भागने के मामले में बंदी रक्षक को मुरादाबाद जेल प्रशासन निलंबित कर चुका है। आरोपी के खिलाफ अस्थाई जेल में तैनात उप निरीक्षक राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब तीन बजे जिले के गांव सारंगपुर में बनी अस्थाई जेल से हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी शाने आलम भाग गया था। आरोपी को हयातनगर थाना पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने की रात ही मौका पाकर भाग गया। अस्थाई जेल से बंदी भागने के बाद बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया था। आरोपी की तलाश में तीन टीमों का गठन पुलिस अधीक्षक ने कराया था। पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसी क्रम में हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव आढ़ौल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed