फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Principals will prepare timetables in basic schools.

Sambhal News: बेसिक स्कूलाें में प्रधानाचार्य बनाएंगे समय सारिणी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Principals will prepare timetables in basic schools.
चंदौसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक नया फैसला लिया गया है। अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय सारिणी बनाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को दी गई है। पहले सभी स्कूलों के लिए एक ही समय-सारणी होती थी, जिससे कई बार दिक्कतें आती थीं। नई व्यवस्था से स्कूल अपने हिसाब से पढ़ाई का समय तय कर सकेंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और माहौल में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। अब तक इन सभी स्कूलों में एक ही तरह का टाइमटेबल लागू किया जाता था, जिसे शिक्षा विभाग की ओर से तय किया जाता था। लेकिन कई बार यह समय-सारणी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सही नहीं बैठती थी, जिससे स्कूलों को परेशानी होती थी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम, दूरी और आने-जाने की दिक्कतों के कारण तय समय पर पढ़ाई कराना आसान नहीं होता था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत स्कूलों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय की स्थिति के अनुसार टाइमटेबल बना सकेंगे। इस बदलाव से बच्चों की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है और पढ़ाई भी बेहतर तरीके से हो सकेगी। शिक्षक भी बच्चों की जरूरत और अपनी सुविधा के अनुसार विषयों को ठीक से पढ़ा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और स्कूलों में माहौल भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अब प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और उन्हें ध्यान रखना होगा कि सभी विषयों को बराबर समय मिले और पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। प्रभारी जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीन दयाल शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था से स्कूलों को काफी फायदा होगा और बच्चों की पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed